Tuesday, October 12, 2010

रसायन का ज्ञान

साधारण जीवन में अगर देखा जाए तो रसायन शास्त्र के ज्ञान की बहुत आवश्यकता नहीं है अगर किसी व्यक्ति को यह नहीं मालूम कि जल को H2O कहते हैं तो उसके लिए कोई चिंता की बात नहीं है पर अगर उसे यह नहीं मालूम कि खारा जल और मीठा जल में क्या अंतर है तो जरूर चिंता की बात है उसे मालूम होना चाहिए कि साबुन खारे जल में झाग नहीं देता या आसानी से झाग नहीं देता उसे इतना तो पता होना चाहिए कि एक दवा दूसरी दवा से अलग होती है उसे मालूम होना चाहिए कि उसके द्वारा प्रयोग में लाये जा रहे कॉस्मेटिक्स में कुछ ऐसे रसायन हो सकते हैं जो हानिकारक हों।
रसायन का ज्ञान एक साधारण व्यक्ति को सहिष्णुता का पाठ पढ़ा सकता है। रसायन के ज्ञान से उसे पता चलता है कि दुनिया की सारी चीजें उन्हीं परमाणुओं और अणुओं से बनीं हैं जिनसे हम बने हैं।
रसायन शास्त्र में बहुत सारी चीजें ऐसी हैं जो सिखाती हैं कि दुनिया में कोई चीज सही या गलत नहीं होती। हमारा नजरिया किसी चीज को सही या गलत बनाता है। अब बताइये कि दुनिया का इससे बड़ा कोई दार्शनिक सिद्धांत है क्या? हम जानते हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी समस्या है हमारे द्वारा किसी व्यक्ति या वस्तु के बारे में निर्णय कर अपना मत निश्चित करना। आखिर हम जो मत निश्चित करते हैं कोई जरूरी तो नहीं कि वह सही ही हो। जब तक किसी चीज का आप अंत नहीं देख लेते आप कैसे किसी को बुरा या भला बता सकते है। आपको आखिर अधिकार ही क्या है?
रसायन हमें एक संतुलित इंसान होने में मदद करता है। तो फिर क्यों न रसायन शास्त्र का कुछ ज्ञान अर्जित करें?

No comments:

Post a Comment